दुष्कर्म कर वीडियो बनाने वाला आरोपी मुठभेड़ में घायल
फतेहपुर, जुलाई 20 -- फतेहपुर। कोतवाली पुलिस की सोमवार भोर पहर मदारीपुर रोड के पास मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में हिंदू युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने वाले आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी 25 वर्षीय ओवैश रजा पुत्र अनीस निवासी अन्दौली, थाना राधानगर है। वह कोतवाली में दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित था। मुठभेड़ के बाद आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि घायल आरोपी को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.