कौशाम्बी, अप्रैल 18 -- पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ करीब दो महीने पहले पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बना लिया। आरोप है कि बाद में वीडियो प्रसारित करने की धमकी देकर 1.60 लाख रुपये ऐंठ लिए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लगभग दो महीने पहले वह खेत पर गई थी। वहां ऑटो सिंह पहले से घात लगाकर बैठा था। आरोप है कि उसने डरा-धमकाकर दुराचार किया। इस दौरान मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख 60 हजार रुपये लिए। कई बार ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया। आरोपी की मनमानी से परेशान होकर उसने पति को मामले की जानकारी दी। शुक्रवार को पति के साथ थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी। एएसपी राजेश कुमार सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.