लखनऊ, जून 11 -- आशियाना पुलिस ने महिला को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपित को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर नकदी व गहने के बरामद करने की जानकारी कर रही है। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि बताया कि पीड़िता ने बीती दस जून को थाने में तहरीर दी थी कि उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपित ने उसका अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। आरोप है कि वीडियो और फोटो वॉयरल करने की धमकी देकर आरोपित ने उनसे गहने और नकदी भी वसूली। यह भी पढ़ें- किशोरी से दुष्कर्म कर बनाई अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर किया शोषण पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर कमल त्रेहन उर्फ सनी पंजाबी ,सतनाम सिंह त्रेहन, सीमा त्रेहन, अंशुल बत्रा और प्रतीक वर्मा के खिलाफ रिपोर...