रामपुर, मई 22 -- रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में महिला ने शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि 21 मई को आरोपी मो.जुनैद पुत्र जाबिर और उमैमा पुत्री नामालूम निवासीगण ग्राम बैजना थाना टांडा ने मिलकर उसके खाते से 70 लाख रुपये यूपीआई व एटीएम के जरिये निकाल लिए। जब इसका विरोध किया तो आरोपी नहीं माने और उमैमा ने उसकी बेटी को कमरेमं बंद कर दिया। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। जिसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा और धमकी देकर अलग-अलग स्थान पर बुलाकर शारीरीक शोषण करता। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में शुक्रवार को मौ.जुनैद निवासी ग्राम बैजनी थाना टांडा को ग्राम भुर्जी की मडैया जाने वाले कट से कूछ दूरी से गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी...