चंदौली, अप्रैल 12 -- नौगढ़। नौगढ़ थाना क्षेत्र कौआघाट पुल के समीप बीते शनिवार की शाम एक अधेड़ महिला के साथ छेड़खानी एवं दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस अगली कार्रवाई में जुटी है। महिला अपनी पुत्री को मुगलसराय जाने के नौगढ़ बाजार से वाहन में बैठाकर घर पैदल जाने लगी। वह जैसे ही कौआघाट पुल के समीप पहुंची सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाना क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी जयप्रकाश चौबे ने महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। वही महिला के शोर मचाने पर भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.