बरेली, अप्रैल 4 -- शीशगढ़, संवाददाता।शादी का झांसा देकर युवती से दो साल तक शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शुक्रवार को जेल भेज दिया।पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने ये कार्रवाई की। युवती की मां का आरोप है कि कैफ ने उनकी बेटी के साथ दो साल से संबंध बनाए। युवक ने पुत्री से शादी का वादा किया लेकिन अब इनकार कर रहा है। पीड़िता की मां का आरोप है कि मोहल्ले के एक अन्य युवक ने उनकी बेटी का आपत्तिजनक वीडियो बनाया। अब धमकी देकर जबरदस्ती संबंध बनाने का दबाव डाला। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.