बलिया, अप्रैल 8 -- फेफना। स्थानीय पुलिस ने बुधवार को उचेड़ा निवसी विवेक राजभर को मठ चौकारी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि युवती ने कुछ दिनों पहले शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने तथा विवाह करने की बात करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही थी। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई सुभाष प्रसाद यादव, सिपाही संजय कुशवाहा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.