रामपुर, मार्च 12 -- महिला के साथ दुष्कर्म करना और वीडियो क्लिप बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने के आरोप में नामजद बांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान की कार्रवाईं की है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की तहरीर पर पुलिस ने जावेद, ताहिर, रिम्मी, सिम्मी, जावेद की पत्नी, जमशेद सहित सातों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें महिला ने थाना क्षेत्र के गांव निवासी जावेद पर छेड़छाड़ करने तथा अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया। इसकी शिकायत आरोपी के परिजनों से करने पर ताहिर, जावेद की माता, रिम्मी, सिम्मी, जावेद की पत्नी, जमशेद सहित सातों लोगों द्वारा महिला के साथ मारपीट की गई।तथा आरोपी जमशेद के द्वारा नो जनवरी को महिला को अकेला पाकर उसके घर में घुसकर दुष्कर्म करना और वीडियो क्लिप बनाकर धमकी दी गई थी। आरोपी जमशेद द्वारा उन्नीस जनव...