प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 30 -- कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। कोहंडौर थाना क्षेत्र के एक गावं की युवती ने आरोप लगाया कि 20 मार्च को वह घर पर अकेली थी। तभी सूम्हा परशुरामपुर निवासी अरबाज खान उसके घर में घुस आया। उससे दुष्कर्म करने के साथ ही वीडियो भी बना लिया। बाद में शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और मना करने पर वीडियो वायरल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म, आईटी एक्ट का केस दर्ज किया था। शनिवार को एसओ धनंजय राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी अरबाज खान को इलाके के मकूनपुर नहर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...