मिर्जापुर, मार्च 26 -- मिर्जापुर। अदलहाट पुलिस ने महिला को प्रताड़ित करने, दुष्कर्म और धर्म संपरिवर्तन के मामले में आरोपी को गुरुवार धर दबोचा। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 10 मार्च को तहरीर देकर अपने पति सहित अन्य नामजद के विरूद्ध मारने-पीटने, प्रताड़ित करने नकाब पहनने का दबाव बनाने और गाली गलौज, जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म, प्रताड़ना और धर्म संपरिवर्तन का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की। गुरुवार को उपनिरीक्षक रामसूरत यादव मयहमराही संग टीम के साथ गश्त पर निकले थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने समदपुर हाइवे के पास से आरोपी शाहपुर निवासी अरमान को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का आरोप हैकि आरोपी अरमान ने बंटी बनकर उसे प्रेमजाल में फंसाया। उसके बाद 2025 में प्रेम विवाह किया। दोनों से एक बच्ची है। बाद में पता चला कि उसक...