पीलीभीत, मई 2 -- जहानाबाद। कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमे कहा गया था कि इरशाद अंसारी उर्फ नन्हे निवासी ग्राम कुकरीखेड़ा उसे तीन बीघा जमीन दिलाने का झांसा देकर 22 अप्रैल 2026 को बरेली के नवाबगंज क्षेत्र स्थित गंगवार कॉलोनी में एक किराये के मकान में ले गया। आरोपी ने उस पर पति से तलाक लेने, धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने और उससे निकाह करने का दबाव बनाया। 22 अप्रैल से 28 अप्रैल तक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर आरोपी इरशाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- धर्म नहीं बदलने पर महिला को निर्वस्त्र कर पीटा प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद प्रदीप कुमार बिश्नोई ने बताया कि विवेचना की जा रही है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.