प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 13 -- कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के एक मोहल्ले की युवती को अगवाकर दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। उक्त मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरा आरोपी फरार था। फरार चल रहे आरोपी सराफत अली निवासी दर्शपुर, संत रविदासनगर को दरोगा संतोष कुमार ने टीम के साथ रहमत अली का पुरवा हाईवे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.