दुष्कर्म और तीन तलाक के आरोप में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मुरादाबाद, मई 15 -- कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, दुष्कर्म, अश्लील हरकतें और तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला का आरोप है कि वर्ष 2020 में शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में मिले सामान से संतुष्ट नहीं थे और उसे लगातार प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि पति, जेठ, देवर और अन्य परिजन कम दहेज लाने का ताना देकर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते थे। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका जेठ और देवर उस पर गलत नजर रखते थे तथा कई बार अश्लील हरकतें भी की गईं। विरोध करने पर पति द्वारा भी उसके साथ मारपीट की जाती थी। महिला का आरोप है कि मार्च 2026 में पति के घर पर न होने पर देवर ने तमंचे के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.