गंगापार, अप्रैल 8 -- इलाके की एक युवती का आरोप है कि गांव का युवक उससे प्रेम प्रसंग में फंसाकर शादी का वायदा किया। फिर दुष्कर्म करता रहा और अश्लील वीडियो बना लिया। शादी की जिद पर वीडीयो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने मऊआइमा थाना में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। मऊआइमा क्षेत्र की एक युवती का आरोप है कि गांव का एक युवक अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ दो वर्षों तक दुष्कर्म करता रहा। शादी की जिद पर मारा पीटा और धमकी देते कहा कहीं शिकायत किए तो तुम्हारा अश्लील वीडियो वायरल कर दूंगा। पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत मऊआइमा थाना में की। पुलिस ने बुधवार को आरोपी युवक राज कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...