मऊ, मार्च 27 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में दलित युवती को को्ड्रिरंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म व अश्लील वीडिया बनाकर ब्लैकमेल किए जाने के मामले में एफआईआर के बाद पुलिस ने जांच शुरु किया गया। साथ ही साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश देना भी शुरु कर दी है।कोपागंज थाने में दर्ज मुकदमे के अनुसार पीड़िता ने आरोप लगाया था कि एक पैथालाजी सेंटर पर काम पर आते जाते उसकी मुलाकात एक युवक से हो गई थी। इस दौरान युवक बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज बस स्टेशन के पास ले गया था। वहां एक होटल में बैठा कर कहीं चला गया था और कुछ देर बाद कोल्ड डिं्रक और खाने के लिए खाद्य सामग्री लाकर दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि कोल्ड ड्रिंक और खाद्य सामग्री में नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाने से वह अचेत ...