मैनपुरी, फरवरी 28 -- ननिहाल आए युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। मृतक के विरुद्ध 19 फरवरी को एक किशोरी से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम दलपतिपुर निवासी 35 वर्षीय आशीष उर्फ सीटू यादव पुत्र ग्रीशचंद्र अपनी ननिहाल मटेना थाना बेवर आया था। शनिवार की सुबह ननिहाल में वह बेहोशी की हालत में मिला तो उसे अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही बेवर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूछत...