उन्नाव, जून 22 -- उन्नाव। सदर कोतवाली पुलिस ने शहर के गदनखेड़ा पुल के पास सोमवार सुबह दबिश देकर दुष्कर्म आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, सदर कोतवाली क्षेत्र के काजीखेड़ा गांव के रहने वाले अंकित पुत्र राम विलास पर केस दर्ज है। सदर इंस्पेक्टर चंद्र कांत मिश्र ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...