मधेपुरा, फरवरी 26 -- मधेपुरा, विधि संवाददाता नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले की अंतिम सुनवाई के बाद एडीजे सह पोक्सो के विशेष न्यायाधीश अमित कुमार पाण्डेय ने एक अभियुक्त दिनेश यादव को दोषी करार देते 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई। अभियुक्त को 50 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दण्डित किया। कोर्ट ने सहायता कोष से पीड़िता को चार लाख रुपये आर्थिक सहायता मुहैय्या कराने का भी आदेश दिया है।दुष्कर्म का मामला ब है। मामले में अभियोजन पक्ष से विशेष लोक अभियोजक विजय कुमार मेहता ने बताया कि 11 फरवरी 2023 को राजकीय मध्य विद्यालय लश्करी में शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव की ही दो नाबलिग बहनें खेल रही थीं। इसी बीच गांव के ही दिनेश यादव उर्फ दीना बद्री यादव ने आठ वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। साथ में खेल रही उसकी छोटी बहन मां घटना की जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.