जहानाबाद, जनवरी 21 -- जहानाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लालगंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अनु शुक्ला ने भी सरकार से दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी एवं स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के परिजनों के साथ इस लड़ाई के लिए वे हर संभव योगदान देने को तैयार हैं। अनु शुक्ला बुधवार को छात्रा की निर्मम हत्या के मामले में पीड़ित परिजनों से मिलने पहुंची। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि वे इस दुख की घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। छात्रा की हत्या की घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल है, वहीं लोगों में न्याय को लेकर गहरी चिंता भी देखी जा रही है। परिजनों से मुलाकात के बाद पूर्व विधायक अनु शुक्ला ने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की। जिला परिषद की पूर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.