प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 30 -- कुंडा, संवाददाता। दुष्कर्म के बाद युवती की हत्याकर शव पेड़ से लटकाने में उसके नाबालिग प्रेमी को बाल सुधारगृह भेजने के बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीसरे आरोपी पर इनाम की राशि 25 से बढ़ाकर 50 हजार कर दी गई है। मानिकपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती से 25 अप्रैल की रात उसके किशोर प्रेमी ने दो साथियों के साथ दुष्कर्म किया। उसका मुंह दबाकर हत्या करने के बाद फांसी का रूप देने के लिए शव पेड़ से लटका दिया था। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की तो मुख्य आरोपी मृतका के बहनोई का नाबालिग भांजा निकला। यह भी पढ़ें- युवती की हत्या में फरार आरोपी शुभम पर 50 हजार का इनाम उससे प्रेम संबंध होने के कारण युवती ने उसे कॉल कर बुलाया था। पुलिस न...