प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 19 -- भदोही जनपद के गोपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम थानी निवासी विकास बिंद के खिलाफ मानिकपुर थाने में किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म करने समेत विभिन्न धाराओ में रिपोर्ट दर्ज है। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। रविवार को इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह के निर्देशन में दरोगा अमरनाथ सिंह ने पुलिस टीम के साथ पॉक्सो के आरोपित को थाना क्षेत्र के धरौली मोड़ यादव पट्टी के पास से गिरफ्तार कर लिया। विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.