रुद्रपुर, सितम्बर 14 -- सितारगंज। दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने एवं जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हाल सितारगंज निवासी एक युवती ने दर्ज कराए मुकदमे में सचिन द्विवेदी पुत्र नन्हे लाल द्विवेदी निवासी बिरिया मकरंदपुर, शाहजहांपुर के खिलाफ विभिन्न स्थानों पर दुष्कर्म करने, गाली-गलौज करने और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया था। एसएसपी के आदेश पर थाना आईटीआई में सात सितंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, सितारगंज कोतवाली में एफआईआर नंबर आवंटित किया है। मुकदमे की जांच सीओ सितारगंज डीआर वर्मा को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...