प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 25 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और अपहरण के मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी मंगल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीते मंगलवार को पट्टी के एख गांव की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने और उसे बेचने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी गुलजार पुत्र अजीज को गिरफ्तार कर लिया था। मामला चर्चा में आने के बाद हिंदू संगठन के लोगों ने हंगामा किया था। मुकदमे में मंगल सिंह भी आरोपी था। मुखबिर की सूचना पर सोमवार को पुलिस ने आरोपी मंगल सिंह को बीबीपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...