नई दिल्ली, फरवरी 1 -- केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए यूनियन बजट में ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा क्षेत्र को ऐतिहासिक आवंटन किया है। रक्षा मंत्रालय को कुल 7.85 लाख करोड़ रुपये का बजट मिला है, जो अगले वित्तीय वर्ष के अनुमानित जीडीपी का 2 प्रतिशत है। यह आवंटन पिछले वर्ष 2025-26 के बजट अनुमानों से 15.19 प्रतिशत अधिक है। कुल रक्षा बजट केंद्र सरकार के समग्र व्यय का 14.67 प्रतिशत है, जो सभी मंत्रालयों में सर्वाधिक है। इस अभूतपूर्व बढ़ोतरी से सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण और नियमित आवश्यकताओं की सप्लाई पर जोर होगा। साथ-साथ ऑपरेशन सिंदूर के बाद आपातकालीन हथियारों व गोला-बारूद की खरीद से उत्पन्न पूंजीगत एवं राजस्व दोनों मदों की वित्तीय जरूरतें पूरी होंगी। यह भी पढ़ें- बजट भाषण से शशि थरूर भी हो गए निराश, बोले- बड़ी उम्मीद थी; केरल को कुछ नह...