दुश्मन की हर साजिश विफल करनी होगी: खामेनेई
नई दिल्ली, जून 4 -- ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने कहा कि हर व्यक्ति को दुश्मन की हर साजिश को विफल करना चाहिए। इस्लामिक क्रांति के सर्वोच्च नेता इमाम खुमैनी की पुण्यतिथि की 37वीं वर्षगांठ पर मोजतबा का ये संदेश खुमैनी की दरगाह पर पढ़ा गया। ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने कहा कि ईरान अपने नवीकृत मिशन के साथ प्रतिरोध मोर्चे के साथ खड़े स्वतंत्र राष्ट्रों के लिए गर्व का स्रोत बन गया है। उन्होंने कहा, इजरायल के साथ क्षेत्रीय भू-राजनीतिक तनाव का जिक्र करते हुए कहा कि अस्थिर ज़ायोनी शासन और इजरायल का कैंसरग्रस्त ट्यूमर अपने अंतिम चरणों के करीब पहुंच चुका है। खुमैनी की दरगाह पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में ईरानी अधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.