कानपुर, फरवरी 25 -- दुश्मन के ठिकानों को तबाह कर पलक झपकते ही ड्रोन गायब हो जाएगा। ड्रोन की रफ्तार इतनी अधिक और आकार इतना छोटा होगा कि उसे पकड़ना या देखना भी मुश्किल होगा। यह अनोखा ड्रोन एरोमॉडलिंग क्लब स्टार्टअप ने विकसित किया है। कंपनी के फाउंडर आदित्य कुमार कुशवाहा ने बताया कि यह ड्रोन 250 ग्राम तक का ग्रेनेड या विस्फोटक लेकर उड़ सकता है और यह 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरता है। यह ड्रोन दो से ढाई किलोमीटर की सर्किल में आसानी से उड़ सकता है। उन्होंने बताया कि स्टार्टअप डिफेंस सेक्टर में ट्रेनिंग के उद्देश्य से ड्रोन, यूएवी और एयरक्राफ्ट मॉडल भी उपलब्ध कराते हैं, जिनका उपयोग सेना में ड्रोन को गिराने, हथियार पहुंचाने में किया जा सकता है। खराबी आई तो ड्रोन की सफल लैंडिंग कराएगा यूटोरियाः मिशन पर गए ड्रोन में अचानक खराबी आने पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.