नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- रक्षा मंत्रालय ने सशस्त्र बलों के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये के सैन्य उपकरणों और हथियारों की खरीद को मंजूरी दे दी। इसमें हल्के बहुउद्देश्यीय हेलीकॉप्टर, लंबी दूरी तक हमला करने वाले कामिकाजे ड्रोन सिस्टम और कई अन्य आधुनिक रक्षा उपकरण शामिल हैं। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) की बैठक में खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस फैसले का उद्देश्य सेना की मारक क्षमता और निगरानी व्यवस्था को मजबूत करना है। यह भी पढ़ें- भारतीय शांतिप्रिय होते हैं, सड़कों पर उतरकर अशांति नहीं फैलाते: पीयूष गोयल रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, भारतीय थल सेना के लिए हाई मोबिलिटी व्हीकल, सेल्फ-प्रोपेल्ड ट्रैक्ड गन सिस्टम, लाइट मल्टी-रोल हेलीकॉप्टर, बेहद कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली और ड्रोन र...