बुलंदशहर, मार्च 3 -- होली पर्व और रमजान माह के मद्देनजर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है। जिला मुख्यालय समेत सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में 24 घंटे पुलिस पिकेट तैनात रहेगी। अफवाह फैलने से रोकने के लिए सोशल मीडिया सैल एक्टिव है। रमजान माह एवं होली पर्व के चलते जिला पुलिस ने विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है। जिला मुख्यालय समेत सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मिश्रित आबादी वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों में विशेष पुलिस पिकेट तैनात की गई हैं। इन क्षेत्रों में 24 घंटे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए पुलिस का सोशल मीडिया सेल पूरी तरह सक्रिय हो गया है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और व्हाट्सएप ग्रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.