मेरठ, मार्च 5 -- दुल्हैंडी के दिन रंग-गुलाल खेलने के दौरान युवकों के दो गुटों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। फलावदा रोड पर हुई इस घटना में दोनों पक्षों के युवकों के बीच लात-घूंसे चले, जिसमें कुछ युवकों को चोट भी आई। बुधवार को नगर में दुल्हैंडी के अवसर पर युवाओं ने जमकर रंग-गुलाल की होली खेली। इसी दौरान फलावदा रोड पर रंग खेलने को लेकर युवकों की दो टोलियां आमने-सामने आ गईं। पहले दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद मामला बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों गुटों के बीच मारपीट शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मारपीट के दौरान दोनों ओर से लात-घूंसे चले, जिससे कई युवकों को चोट भी आई। घटना के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे को धमकी देते हुए वहां से चले गए। बताया गया है कि इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.