शामली, मार्च 5 -- रंगों का त्योहार दुल्हैंडी जिलेभर में बुधवार को धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर और गांवों में लोग रंग-गुलाल में सराबोर दिखाई दिए। बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और प्रेम व भाईचारे के साथ पर्व का आनंद लिया। होली का आगाज गत सोमवार शाम छोटी होली के साथ हो गया था। रात में होलिका दहन के बाद युवाओं की टोलियां ढोल-नगाड़ों के साथ सड़कों पर निकल पड़ी थीं, लेकिन मंगलवार को चंद्रग्रहण होने के कारण अधिकांश लोगों ने दुल्हैंडी का पर्व बुधवार को मनाया।दुल्हैंडी के दिन सुबह से ही होली खेलने वालों की टोलियां घरों से निकल पड़ीं। लोगों ने अपने परिचितों, मित्रों और रिश्तेदारों के घर जाकर रंग-गुलाल लगाया और होली की बधाई दी। बच्चे छतों से आने-जाने वालों पर पिचकारी और रंगीन ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.