बागपत, मार्च 3 -- बागपत। दुल्हैंडी को लेकर पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जिलेभर के फोर्स के अलावा पीएसी लगाई गई है। मंगलवार को भी पुलिस अलर्ट मोड़ पर रही। अधिकारियों ने पैदल भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने बताया कि दुल्हैंडी पर सेक्टर स्कीम लागू रहेगी। अधिकारियों के साथ ही पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि दुल्हैंडी को लेकर जनपद को चार जोन और 13 सेक्टरों में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है। क्यूआरटी की टीमें सक्रिय रहेंगी। बीट कांस्टेबल गांवों भ्रमणशील रहेंगे। बताया कि प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों व बाजार में पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। बताया कि त्योहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सतर्कता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.