हापुड़, अप्रैल 26 -- हापुड़ संवाददाता। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के बुलंदशहर रोड स्थित एक मैरिज हाल में शनिवार रात को एक विवाह समारोह में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जयमाला के दौरान दूल्हा अचानक चक्कर खाकर स्टेज पर गिर पड़ा। हंसी खुशी के माहौल में अचानक हुए इस घटनाक्रम से शादी समारोह में हड़कंप मच गया। दुल्हन का रो रोकर बुरा हाल हो गया। आनन-फानन में दूल्हे को परिजन और परिचित गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे और उसका उपचार कराया। दुल्हन और उसके परिजन ने दूल्हे पर शराब पीने का आरोप लगाया है। दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। यह भी पढ़ें- हापुड़ : जयमाला के दौरान दूल्हे को आया चक्कर, मची अफरा तफरी बारातियों को दुल्हन पक्ष ने बंधक बनाकर विरोध जमकर किया। वहीं बारात में फायरिंग होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां फाय...