नई दिल्ली, मार्च 30 -- शादी की रस्मों में मेहंदी का बड़ा महत्व होता है। जबतक दूल्हा-दुल्हन के हाथों में मेंहदी ना लगे, तब तक शादी की सभी रस्में पूरी नहीं होती। दुल्हन के हाथों के लिए तो बड़े प्यारे-प्यारे डिजाइन आराम से मिल जाते हैं, लेकिन दूल्हे के लिए क्रिएटिव डिजाइन ढूंढने में मुश्किल होती है। लड़कों को आमतौर पर भरे-भरे डिजाइन पसंद नहीं आते, इसके अलावा सिंपल नाम लिखने का ही ऑप्शन बचता है। जबकि आजकल दूल्हों के लिए भी मिनिमल और क्लासी मेंहदी डिजाइन आने लगे हैं, जो ओवर ना लगते हुए भी हाथों को स्टाइलिश टच देते हैं। इनमें नेम इनिशियल्स, शादी की डेट, सिंपल पैटर्न या फिर हल्के ट्रेडिशनल मोटिफ्स शामिल होते हैं। यह भी पढ़ें- हेवी नहीं, मिनिमल मेंहदी का है जमाना! दुल्हन और उसकी सहेलियां सेव कर लें डिजाइन अगर आप भी अपनी शादी या मेहंदी फंक्शन के ल...