सहारनपुर, जून 29 -- सहारनपुर। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में अजब गजब मामला सामने आया है। व्यापारी की 76 लाख की नई बीएमडब्ल्यू कार से दुल्हन लाने की बात कहकर दोस्तों ने कार को मांग लिया और अब कार को वापस करने से इनकार कर दिया। आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली सदर बाजार के पॉश एरिया मिशन कंपाउंड निवासी मैसर्स अवध ट्रेडिंग कंपनी के संचालक संजीव कपूर ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उनकी फर्म के नाम से फरवरी 2026 में नई बीएमडब्ल्यू एक्स-3 कार करीब 76 लाख रुपये में खरीदी गई थी। कार खरीदने के लिए उन्होंने बैंक से 65 लाख रुपये का लोन लिया, जबकि बाकी रकम अपनी फर्म के खाते से आरटीजीएस के माध्यम से कार डीलर को भेजी। यह भी पढ़ें- दुल्हन लाने को मांगी दोस्त की नई बीएमडब्ल्यू कार, वापस करने से इंकार आरोप ह...