संवाददाता, जून 28 -- UP News: यूपी के सहारनपुर में दोस्तों की नीयत खराब होने का एक ऐसा अजब-गजब मामला सामने आया है, जिसने दोस्ती के भरोसे को तार-तार कर दिया। दरअसल, एक शख्स को अपने करीबियों पर भरोसा करना उस वक्त भारी पड़ गया, जब शादी में दुल्हन लाने के बहाने व्यापारी की 76 लाख रुपये की चमचमाती नई BMW कार मांग ली, लेकिन बाद में उनकी नीयत डोल गई। कार वापस करने के बजाय आरोपियों ने उस पर कब्जा जमा लिया और गाड़ी लौटाने से साफ इनकार कर दिया। अब कोर्ट के कड़े रुख और आदेश के बाद कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने धोखेबाज दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली सदर बाजार के पॉश एरिया मिशन कंपाउंड निवासी मैसर्स अवध ट्रेडिंग कंपनी के संचालक संजीव कपूर ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उनकी फर्म के नाम से फरवरी 2026 में नई बीएमडब्ल...