फिरोजाबाद, फरवरी 17 -- शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में शादी की पूरी तैयारियां हो चुकी थीं। घर में शहनाइयों की गूंज हो रही थी। लेकिन दुल्हन बनने जा रही युवती के एक कदम से परिवार में अफरातफरी मच गई। विवाह वाले दिन ही दुल्हन घर से आभूषण, रुपए लेकर प्रेमी संग चली गई। जानकारी पर परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों की परेशानी देखकर दुल्हन की छोटी बहन ने पिता की परेशानी को देखकर शादी को रजामंदी दे दी। छोटी बेटी ने शादी कर अपने परिवार के सम्मान को बचाया। मामले में पिता ने प्रेमी के खिलाफ बेटी और नकदी आभूषण ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। पिता का आरोप है कि प्रशान्त ने उसकी बेटी पर दबाव बनाकर घर में शादी के लिए रखे सोने चाँदी के आभूषण चेन, सोने की अंगूठी, झुमकी, पायल, करधनी, एक लाख रुपए भी साथ ले गई। छोटी बहन...