हापुड़, अप्रैल 26 -- Hapur News: यूपी के हापुड़ जिले में बुलंदशहर रोड स्थित एक मैरिज हॉल में शनिवार रात एक विवाह समारोह में अफरातफरी मच गई। जयमाल स्टेज पर पहुंची दुल्हन पर जैसे ही दुल्हन ने नजर डाली तो अचानक दूल्हा गश खाकर स्टेज पर ही गिर गया। दूल्हे को होश नहीं आने पर उसे परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। हंसी खुशी के माहौल में अचानक हुए इस घटनाक्रम से शादी समारोह में हड़कंप मच गया। सात फेरों से पहले ही रिश्ता टूट गया। दुल्हन और उसके परिजनों ने दूल्हे पर शराब पीने का आरोप लगाते हुए शादी से इंकार कर दिया। बारातियों को दुल्हन पक्ष ने बंधक बना लिया। वहीं पुलिस को सूचना मिली कि बारात में फायरिंग हो गई है। पुलिस पहुंची तो दोनों पक्षों में विवाद हो रहा था। घंटों चली बातचीत के बाद समझौता हो गया और शादी नहीं हुई। गाजियाबाद के विजय नगर निवासी एक युवक की...