पीलीभीत, अप्रैल 30 -- पूरनपुर। शादी में जयमाल के समय विवाद के बाद वर और वधू पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे के साथ मारपीट करते हुए लोहे की राड से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने दूल्हे के पिता की ओर से चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव निजामपुर उर्फ लाह के रहने वाले निखिल कुमार पुत्र धमेंद्र की शादी खमरिया पटटी की एक युवती से तय हुई। 27 अप्रैल को निखिल की शादी नगर के एक होटल में युवती के साथ हुई। आरोप है कि युवती पक्ष के लोगों ने जयमाल के समय विवाद किया। यह भी पढ़ें- घरातियों ने की दूल्हे के दोस्त की हत्या लोगों ने समझा बुझाकर शांत कर दिया। उसके बाद शादी की रस्में पूरी हुईं। मंगलवार सुबह दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी। आरोप है इस दौरान वधू पक्ष के ...