मथुरा, फरवरी 23 -- थाना क्षेत्र के गांव अडींग निवासी युवक ने अपनी दुल्हन पर लाखों रुपये की नकदी और जेवर लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। इसको लेकर पीड़ित ने एसएसपी को लिखित शिकायती-पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि शादी के छह महीने बाद दुल्हन अचानक घर से गायब हो गई। पीड़ित युवक निवासी अडींग ने बताया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से महिला से दोस्ती हुई थी। इसके बाद प्रेम हो गया। बताया कि आरोपी महिला ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया, इसके बाद वह उसे अपने घर लाकर हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की। महिला ने बताया था कि वह तलाकशुदा है। आरोप लगाया कि महिला लगभग छह महीने तक उसके साथ पत्नी के रूप में घर में रही। एक दिन जब घर पर कोई नहीं था, तो महिला अपने भाई और कथित पहले पति के साथ घर से लाखों का जेवर रकम लेकर चली गयी। पीड़ित ने बताया कि उसने हाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.