बदायूं, फरवरी 27 -- बिल्सी, संवाददाता। शादी के नाम पर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तीन दिन पहले ब्याहकर आई दुल्हन मौका पाकर घर से नकदी और जेवर लेकर फरार हो गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है। परिवार के लोगों ने एसएसपी को भेजे प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। बिल्सी मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव खैरी का है। यहां की रहने वाली पूजा पत्नी दयाशंकर ने एसएसपी को भेजे पत्र में बताया कि उनके देवर मोहन की शादी 19 फरवरी को बिल्सी कस्बा के देववाणी मंदिर में हरिओम निवासी ग्राम नैथुआ व दो अन्य लोगों के माध्यम से कराई गई थी। आरोप है कि शादी से पहले ससुर भगवान स्वरूप से घरेलू जरूरत के नाम पर 1.70 लाख रुपये लिए गए, जो परिवार और परिचितों की मौजूदगी में दिए गए थे। शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हन घर में रखे ज...