संवाददाता, अप्रैल 27 -- UP News : उत्तर प्रदेश के बरेली के बहेड़ी कस्बे के एक बारात घर में शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दूल्हे के दोस्तों की टिप्पणी से नाराज दुल्हन ने वरमाला डालने से इनकार कर दिया। घटना से खुशियों का माहौल अचानक तनाव में बदल गया और दोनों पक्षों में हलचल मच गई। दुल्हन का कड़ा रुख देखकर घराती-बाराती थोड़ी देर के लिए सन्न रह गए। उन्हें सूझ नहीं रहा था कि इन हालात में अब क्या करें? एक बार तो लगा जैसे शादी हो नहीं पाएगी। वहीं दुल्हन के दोस्त भी कमेंट करने के बाद दुल्हन का गुस्सा देख सकते में थे। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार की रात बहेड़ी कस्बे के इस बारात घर में विवाह समारोह पूरे उत्साह के साथ चल रहा था। वरमाला की रस्म के लिए दुल्हन जैसे ही स्टेज पर पहुंची, उसी दौरान दूल्हे के कुछ दोस्तों ने हंसी-मजाक में...