बिजनौर, मार्च 30 -- बिजनौर। दुल्हन के घर आगमन के दौरान बच्चों के खेल-खेल में फेंके गए पत्थर से बारात में अचानक विवाद खड़ा हो गया। पत्थर दूल्हे के बड़े भाई को लगने पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज, लाठी-डंडे और पथराव में बदल गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 और थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। देर रात गांव के संभ्रांत लोगों की मध्यस्थता से दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया। किसी भी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के ग्राम काजीवाला निवासी नदीम पुत्र नूर हसन की बारात रविवार को थाना नगीना क्षेत्र के ग्राम कोटकादर गई थी। देर रात बारात दुल्हन को लेकर वापस गांव लौटी तो घर के बाहर स्वागत की तैयारियां चल रही थीं। उसी दौरान पास में खेल रहे बच्चों में से उवैस नाम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.