अमरोहा, अप्रैल 23 -- ​हसनपुर, संवाददाता। रहरा थाना क्षेत्र के गांव खेलिया पट्टी में बुधवार सुबह दुल्हन के स्वागत में छोड़ी गई आतिशबाजी की चिंगारी पड़ोसी किसान की पशुशाला पर गिर गई। देखते ही देखते पशुशाला में आग लग गई। चार पशु आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।​जानकारी के अनुसार गांव में एक युवक की बारात बुधवार सुबह दुल्हन को लेकर लौटी थी। दुल्हन के आगमन पर परिजन आतिशबाजी छोड़ रहे थे। अचानक आतिशबाजी से निकली चिंगारी पास स्थित सुरेश पुत्र झंडू की पशुशाला के छप्पर पर जा गिरी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। यह भी पढ़ें- भीषण आग में पांच घर जलकर राख, लाखों का नुकसान- अगलगी पशुशाला से लपटें उठती देख अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक यहां बंधी तीन भैंस और एक लवारा...