दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची दो बारात, एक को पुलिस ले गई अपने साथ, दूसरे ने लड़की संग लिए सात फेरे
अमरोहा, अप्रैल 12 -- Amroha News: अमरोहा जिले के एक बैंक्वेट हॉल में रविवार को उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब एक ही दुल्हन से शादी करने के लिए दो अलग-अलग दूल्हे बारात लेकर पहुंच गए। लड़की के दरवाजे पर पहुंचते ही दोनों दूल्हे शादी की जिद पर अड़ गए,जिससे शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एक दूल्हे को पुलिस अपने साथ कोतवाली ले गई और दूसरे के साथ दुल्हन की शादी हुई। मुरादाबाद से आए पुराने मंगेतर को बैरंग लौटना पड़ा। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां की एक युवती का रिश्ता साल भर पहले मुरादाबाद निवासी एक रिश्तेदार के युवक के साथ तय हुआ था। सगाई के बाद दोनों परिवारों में लेन-देन और मेल-मिलाप भी हुआ। शादी की तारीख 12 अप्रैल तय की गई थी, लेकिन हाल ही में किसी विवाद के चलते लड़की के पित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.