संतकबीरनगर, मई 15 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता दुधारा क्षेत्र के एक गांव में बारात पहुंचने से पहले ही दूल्हे की प्रेमिका ने पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया। दूल्हे की प्रेम कहानी उजागर होने की वजह से लड़की वाले सकते में आ गए। पहले डायल 112 नंबर की टीम पहुंची और मामला शांत कराया, लेकिन शादी नहीं हो पाई। अलबत्ता प्रकरण थाने पहुंच गया। यह भी पढ़ें- दूल्हा बदलकर लाया, नहीं हुई शादीघटना का विवरण कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी दुधारा क्षेत्र में तय हुई थी। बुधवार को शादी की तिथि तय थी। दूल्हे के घर बारात जाने की और दुल्हन के घर बारात आने की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र की ही रहने वाली दूल्हे की प्रेमिका बारात पहुंचने से पहले की दुल्हन के घर पहुंच गई। प्रेमिका ने लड़की पक्ष को दूल्हे की प्रेमिका कहानी ...