बदायूं, अप्रैल 22 -- Badaun News: यूपी के बदायूं जिले में उस समय भगदड़ मच गई जब दुल्हन की विदाई के दौरान एक आवारा कुत्ता बारात घर में घुस गया। सभी विदाई कार्यक्रम में लगे थे। इसी दौरान कुत्ते ने वहां मौजूद मेहमानों पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने शादी में शामिल वर-वधु के 60 से ज्यादा लोगों को काट लिया। अचानक हुए कुत्ते से हमले से लोगों में दहशत फैली है। सभी घायल सीधे अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोमवार सुबह बिसौली थाना क्षेत्र में बिल्सी रोड पर स्थित अभिनंदन बैंक्वेट हॉल में हुई, जब एक आवार कुत्ता परिसर में घुस गया और मेहमानों को काटने लगा। लोगों के अनुसार, आवारा कुत्ते के अचानक हमला करने से बारातघर में भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई और कई लोग बचकर भागने के प्रयास में एक-दूसरे पर गिर गए, जिससे उन्हें चोटें आईं। अधिकारियों ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.