दुल्हन की विदाई के दौरान छींटाकशी पर मारपीट, कई घायल
बिजनौर, अप्रैल 27 -- नहटौर। नहटौर के ग्राम फरीदाबाद में रविवार को आयोजित एक शादी समारोह में दुल्हन की विदाई के समय बारातियों ने दुल्हन के साथ मौजूद लड़कियों पर छींटाकशी और अभद्र टिप्पणी कर दी। इस पर हंगामा हो गया और घराती-बाराती भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और कुछ बारातियों को चोट आई। मामला थाने तक पहुंच गया, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया और दुल्हन की विदाई कर दी गई। किसी भी पक्ष ने थाने में शिकायत नहीं दी है। रविवार को दिन में नहटौर के गांव फरीदाबाद में बारात आई थी। बताया गया है कि दुल्हन की विदाई हो रही थी इसी दौरान बाराती पटाखे छोड़ने लगे। यह भी पढ़ें- नौडीहां गांव में द्वारपूजा के दौरान मारपीट, कई बाराती घायल दुल्हन के साथ मौजूद रहीं युवतियों पर कुछ बारातियों द्वारा छींटाकशी और अभद्र टिप्पणी कर दी गई। इस पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.