उन्नाव, जून 21 -- सफीपुर, संवाददाता। बारात में शनिवार रात डीजे पर डांस को लेकर कन्या व वर पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। मामले की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप पर दोनों पक्षों ने रस्में भी पूरी कर ली। देर रात मौके का फायदा उठाकर दूल्हा बिना दुल्हन की विदाई कराए चला गया। इस सूचना पर कन्या पक्ष के लोगों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती की शनिवार रात माखी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की बारात आई थी। अगवानी की रस्म पूरी होने के बाद पंडाल में डीजे पर डांस को लेकर वर पक्ष व कन्या पक्ष के युवकों के बीच विवाद शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- दुल्हन की विदाई कराए बिना दूल्हा भाग निकला मामला इतना बढ़ा कि पुलिस को सूचना दे दी गई। पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद बनी आपसी सह...