दुल्हन की तरह सजा मैनपुरी, हर तरफ आजादी का जश्न
मैनपुरी, अगस्त 14 -- आज आजादी की 80वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई जाएगी। पिछले कई दिनों से शहर, कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस की धूम है। लोग इतिहास के उन पन्नों पर चर्चा कर रहे हैं जिनमें वीर सेनानियों के अमर बलिदानों की गाथाएं भरी हुई हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से लेकर बिस्मिल आजाद तक अंग्रेजों के सामने नहीं झुके और देश को आजाद कराकर ही सांस ली। आज पूरे जिले में स्वतंत्रता दिवस से जुड़े आयोजन होंगे। प्रभात फेरियां, बाइक रैली निकाली जाएंगी। स्कूल कॉलेजों में सांस्कृतिक, ऐतिहासिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। कलक्ट्रेट, विकास भवन पर ध्वजारोहण होगा। पुलिस लाइन के मैदान पर झांकियों और परेड की सलामी लेने के लिए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह आएंगे। यह भी पढ़ें- Independence Day Facts : क्यों चुनी 15 अगस्त की डेट, जश्न के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.