कानपुर, मार्च 11 -- दुल्हन की कार रोक कर दूल्हे की पिटाई, लूट का आरोप -एक हमलावर को हिरासत में लेकर पुलिस ने शुरू की छानबीनरसूलाबाद, संवाददाता।कठिका गांव में शादी संपन्न होने के बाद नव दंपति की कार को रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मिंडा कुआ के पास दूल्हे के गांव के ही कुछ युवकोंं ने गाड़ी रोककर मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने नव दंपति के सोने चांदी के आभूषण भी छीन लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू की है।औरैया जिले के पूराकला गांव निवासी अनिल कुमार के पुत्र अंकित की शादी कठिका रसूलाबाद के राजेश की पुत्री रंजना के साथ तय हुई थी। सोमवार को रसूलाबाद क्षेत्र कठिका गांव में बारात आई थी। शादी की रस्म पूरी होने के बाद मंगलवार को नव दंपति वापस अपने गांव लौट रहे...